राजनैतिक दलों के साथ हुई एसआईआर पर अफसरों में चर्चा सभी से जरुरी फॉर्म भरकर वोट बनाने के लिए मांगा सहयोग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अर्हता 1 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत बुधवार को डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ में विचार विमर्श किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त फार्म-6, फार्म-6ए, फार्म-7 एवं फार्म-8 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सभी से अनुरोध किया कि आयोग द्वारा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद के सभी पात्र समय रहते अपना फार्म भर कर अपने बीएलओ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि फार्म भरते समय अपना मोबाइल नम्बर अवश्य भरें। फार्म-7 भरते समय अपना मोबाइल नम्बर एवं अपना पहचान पत्र नम्बर अवश्य भरें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को बताया कि फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 में आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं की संकलित सूची प्रारूप-9, प्रारूप-10, प्रारूप-11, प्रारूप-11ए और प्रारूप-11बी विधानसभावार उपलब्ध करायी गई है, साथ ही मतदेय स्थलों पर नियुक्त किए गए बूथ लेवल अधिकारियों की सूची भी उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस दिशा में सहयोग की अपील की। बैठक में बताया गया कि यदि किसी मतदाता द्वारा अपना नाम चेक करना है, तो वो आयोग की वेबसाइट के बटन पर क्लिक करके अपने से सम्बंधित विवरण की पुष्टि भी की जा सकती है। मतदाता भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं तथा अपने मोबाइल में ऐप को डाउनलोड करके भी आयोग की उक्त सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal