जिले में अवैध निजी अस्पतालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दू संघर्ष समिति सीएमओ से मिली

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने जिले में एक सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। साथ ही जनपद में डॉ. राकेश नाथ आवटे के विषय में चर्चा की, जिसका लाइसेंस पूर्व में उत्तराखंड सरकार से निरस्त हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह मुजफ्फरनगर में कई निजी अस्पतालों में डिग्री लगाकर सेवाएं दिए जाने की बात की। समिति ने सीएमओ से अभियान चलाकर ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित किए जाने की मांग की। ताकि जिले में कहीं और तो ऐसे डॉक्टर नहीं हैं, जो फर्जी डिग्रियों के आधार पर कार्यरत रहकर लोगों की जान माल से खिलवाड़ कर रहे हों।
हिंदू संघर्ष समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित किया जाए, जो एक साथ विभिन्न अस्पतालों में डिग्री देकर अपने नाम का दुरूपयोग करते हुए अपनी गैर मौजूदगी में झोलाछाप डॉक्टरों को सेवाएं देने का अवसर प्रदान कर जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने का अवसर दे रहे हैं। समिति ने दावा किया कि डिग्री देने वाले ऐसे डॉक्टर भी उतने ही अपराधी हैं, जितना उनकी डिग्री पर बैठकर सेवाएं देने वाला अन्य चिकित्सक है। इस दौरान अरुण प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, देशराज चौहान, पवन मित्तल,चमन लाल कुक्की, सुरेंद्र मित्तल, पवन पांचाल, राजेंद्र धीमान, सोनू धीमान आदि विभिन्न संगठनों के हिंदू वीर मौजूद रहे।
हिन्दू संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारियों को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही टीम गठित कर पूरे जनपद में निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए फर्जी एवं झोलाछाप चिकित्सकों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ उन्होंने हिंदू संघर्ष समिति की मांग पर जांच करते हुए निरस्त डिग्री के डॉक्टर राकेश नाथ आवटे को प्रेक्टिस करने पर रोक लगाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई