डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया रेड-कलर डे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में किड्स सैक्शन के बच्चों के लिए मंगलवार को एक रेड कलर-डे एक्टिविटी का आयोजन किया गया। एक्टिविटी में एलकेजी के बच्चे प्रकृति में उपस्थित लाल रंग के फूलों, फलों, सब्जियों का रूप धारण करके आए। इस एक्टिविटी के लिए बच्चों के क्लासरूम को लाल रंग के सुंदर गुब्बारों, पट्टियों और रिबन से सजाया गया।

एक्टिविटी में सभी बच्चों ने एक्टिविटी इंचार्ज निशा कौशिक के निर्देशन में उत्साह से भाग लेते हुए खूब मस्ती की। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने इन बच्चों के उत्साह एवं प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक्टिविटी का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति में उपस्थित लाल रंग का महत्व बताना, उन्हें रंग की पहचान कराना व लाल रंग की सुंदरता से परिचित कराना था। एक्टिविटी में बच्चे लाल रंग के तरबूज, सेव, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, गुलाब की वेशभूषा में सजकर आए। विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों एवं क्राफ्ट की लाल रंग की वेशभूषा में सजे वेदिका पाल, अनविक सरोहा, श्रेयश मलिक, अदित खाटियान, विराज मुद्गल, श्रेया, शारविक, अदिति अरोड़ा, रुद्रांश अतरिश, निमिषा, सार्थक, समायरा, धानवी, मौ. हसन सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस कार्यक्रम में एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal