ग्रामीण भारत की आत्म निर्भरता का आधार बनेगा वीबी-रामजी: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्र की विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी रामजी की अवधारणा क्रियान्वयन और उसके व्यापक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए आरोपों को नकारात्मक राजनीति बताते हुए सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह कानून गांवों के आर्थिक ताने-बाने को मजबूत करने वाला है और इसे विपक्ष अनावश्यक रूप से विवादित बना रहा है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्रकारों के समक्ष विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कानून के उद्देश्यों, लाभों और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की संभावना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनने वाला है। योजना के तहत ग्रामीण युवाओं, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों व छोटे उद्यमियों को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं स्थायी आजीविका अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह पहल सिर्फ एक रोजगार गारंटी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का व्यापक रोडमैप है, जिसमें कौशल आधारित प्रशिक्षण, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, माइक्रो-उद्यमों को बढ़ावा तथा तकनीक के समावेश को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर ही नहीं, नीति-निर्माण में पारदर्शिता, तकनीकी निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। यह योजना कागजी नहीं, बल्कि व्यावहारिक मॉडल है, जिसका लाभ जल्द ही देश को दिखाई देगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सुनील दर्शन और सीडीओ कमल किशोरी कंडारकर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal