मुजफ्फरनगर। सीआईआईआईटी के शिलान्यास समारोह के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जनपद के युवाओं को रोजगार देने के साथ ही अपने कौशल विकास ट्रेड में उच्च स्थान अर्जित करने वाले अपने हुनर को निखारने वाले 21 युवाओं को भी मंच पर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
शारदेन स्कूल में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आईटीआई मेरठ रोड से प्रशिक्षित 21 युवाओं को अपने अपने ट्रेड के प्रशिक्षण कोर्स में टॉप पॉजीशन प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पांच युवाओं शिवानी, अक्षत गर्ग, तुषार कुमार, धर्मेन्द्र सिंह और आयुष को विभाग में चयनित होने पर नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये। इनमें शिवानी और अक्षत गर्ग को क्वालिटी इंस्पेक्टर के रूप में नौकरी मिली है।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस






