मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि युवाओं को किताबी ज्ञान से निकलर करके सीखने की ओर सोच विकसित करनी होगी। कौशल का विकास होने से ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे। यही रास्ता हमारा विभाग युवाओं को दिखाते हुए उनको डिग्री के सम्मान से कौशल विकास के अभिमान तक ले जाने का काम कर रहा है। हम निराश युवाओं को खुद पर भरोसा करते हुए हुनरमंद बना रहे हैं। यही सोच आज के भारत को विकसित भारत की तस्वीर में बदलने वाली साबित होगी। डिग्री लेने से बड़ी चीज अपने कौशल को विकसित करना है।
नई शिक्षा नीति ने कौशल विकास को शिक्षा से समायोजित किया है। ये सीआईआईआईटी इसी नीति की देन है। इससे अत्याधुनिक कौशल विकास की मांग पूरी होगी। ये सेंटर आधुनिक औद्योगिक तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा और औद्योगिक रिसर्च एवं डवलपमेंट के क्षेत्र में बड़ा सहायक साबित होगा। उद्योग लगाने से उसकी मानीटरिंग और उत्पाद की ब्रांडिंग तक सभी कुछ यहां सिखाया जायेगा। मंडलायुक्त अटल राय ने कहा कि इस सेंटर का वेस्ट यूपी के युवाओं के कौशल विकास, औद्योगिक विकास में मुख्य योगदान रहेगा। पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में कौशल युक्त युवा शक्ति ही भूमिका निभायेगी। इस सेंटर से भविष्य में निकलने वाले युवा अपने कौशल के सहारे पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में नाम रोशन करेंगे।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






