संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के एटूजेड रोड स्थित अग्रसेन भवन ट्रस्ट सभागार में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी निरंकार स्वरूप, भीम कंसल, सतीश गोयल, सत्य प्रकाश मित्तल आदि ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संचालन संरक्षक सुनील सिंघल व महामंत्री दिनेश बंसल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ ग्रहण पर व महाराजा अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता का संदेश दिया। वहीं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का इस दौरान आश्वासन दिया।
नवनियुक्त संगठन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा में जनपद की सभी वैश्य सभाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य सभी वैश्य सभाओं को साथ लेकर समाज हित के लिए कार्य करने तथा महाराजा अग्रसेन जी के पदचिन्हों पर चलने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बड़े-बड़े भामाशाह हुए हैं। आज भी सरकार को आने वाले टैक्स में सबसे बड़ी भागीदारी समाज की है, जिससे हमारी सरकार चलती है। इस अवसर पर मेरा प्रस्ताव है कि जितनी सभाएं जनपद में हैं, सभी आने वाले वर्षों में एक ही महाराजा अग्रसेन जयंती पूरे जनपद में मनाएं, ताकि उसकी गूंज पूरे हिंदुस्तान में सुनाई दे। उन्होंने रस्म पगड़ी पर होने वाले आमजनों के लिए ब्रह्म भोज का विरोध करने की भी बात रखी। संस्था के संरक्षक सुनील सिंघल ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अनिल तायल, विश्व दीप गोयल बिट्टू, सुरेंद्र बंसल, प्रमोद मित्तल, श्रीमोहन तायल, डॉ. एमके बंसल, डॉ. एमआरएस गोयल, डॉ. एमएल गर्ग, राहुल गोयल के संस, अचिन कंसल, मुकेश प्रधान, डॉ. मनोज काबरा, विनोद सिंघल सीए, अजय अग्रवाल, विनोद संगल, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. अखिल गोयल, रजत गोयल, अशोक गर्ग, वेद प्रकाश मंगल, शिवकुमार संगल, सुरेंद्र बंसल, नवीन बिंदल, अंकित गर्ग, राकेश गोयल, पंकज गोयल, प्रियंक गुप्ता सभासद, पवन बंसल, राकेश कंसल, योगेश भगत, आशुतोष गुप्ता, शिशुकांत गर्ग, संजय जैन, अभिनव गोयल, शरद गोयल, अतुल जैन, हरिशंकर तायल, अमरीश गोयल, आशीष गर्ग, बृज गोपाल छारिया, राजेश कुमार, संजय बंसल, नितिन बंसल, प्रवीण गोयल, मांगेराम सिंगल, उज्जवल मित्तल, अनिल तायल, विजय गोयल, रोहित तायल, नीतीश ऐरन, विजय गुप्ता, प्रदीप गर्ग, पवन गोयल, कुलदीप गोयल, दीपक बंसल, श्रवण मित्तल, सुभाष गर्ग, बीएम गुप्ता आदि वैश्य समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई