वेतन विवाद को लेकर पालिका में काम बंद हड़ताल कार्यालयों को बंद कर टाउनहाल में दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने वेतन विवाद और उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पालिका मुख्यालय में कार्य का बहिष्कार करते हुए काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर टाउनहाल में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठन के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में कर्मचारियों ने पालिका मुख्यालय के सभी कार्यालयों को बंद कर दिया और नगर प्रशासन पर उत्पीड़न तथा अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए। गुस्साए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आंदोलन को लंबा और व्यापक रूप दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और ऑडिट टीम की गंभीर शिकायतों के आधार पर अनियमितता मिलने पर ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने एई निर्माण नेपाल सिंह और कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव के अलावा 10 अन्य कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी थी, जिसको लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने 12 सितम्बर को ईओ को पत्र देकर वेतन जारी करने की मांग की थी, तीन दिन का समय दिया गया, लेकिन वेतन जारी नहीं किये जाने पर मंगलवार की सुबह संगठन के आह्नान पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी पर अमल करते हुए पालिका मुख्यालय में काम बंद करते हुए हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि सोमवार को भी वेतन बहाली का कोई आश्वासन नहीं मिला, जिसके चलते कर्मचारियों के हितों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पालिका में बेमियादी धरना शुरू करने के लिए वो विवश हुए हैं। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं। अक्सर उनका वेतन रोक दिया जाता है। वेतन रोके जाने पर उन्हें मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भी कर्मचारियों को कार्यालयों में और सार्वजनिक स्तर पर भी अपशब्द कहकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचेंगा।
अध्यक्षता ब्रजमोहन और संचालन तनवीर आलम ने किया। धरने पर मुख्य रूप से संगठन के मंडल प्रभारी मोहन वैद, मंडल अध्यक्ष मौहम्मद सालिम, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन, महामंत्री सुनील वर्मा के अलावा लिपिक गोपीचंद वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, फिरोज खान, नदीम खान, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, दुष्यंत कुमार, अशोक कुमार, मनोज बालियान, मनोज पाल सहित बीसी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल रहे।
बंद रहे बिलिंग काउंटर, ठेका कर्मियों को भी बाहर निकाला
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में कर्मियों की हड़ताल को लेकर पूरा मुख्यालय ही बंद कराया गया। पहली बार राजस्व प्राप्ति के लिए अवकाश के दिनों में भी खोले जाने वाले कर और जलकल विभाग के बिलिंग काउंटर भी बंद कराये गये। इसके साथ ही कार्यालयों में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर और दूसरे अन्य कर्मियों को भी कार्यालयों से बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया। ऐसे में बिल जमा कराने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए टाउनहाल पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग कर विभाग में बिल ठीक कराने और जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आये थे। लोग अपना बिल जमा कराने के लिए भी भटकते देखे गये।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा-वेतन मुद्दा नहीं, साजिश के तहत हुई हड़ताल
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में लंबे समय के बाद कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल ने कई सवाल खड़े कर दिए। कर्मियों ने ईओ पर वेतन रोकने के आरोप लगाये तो ईओ ने साफ कह दिया कि वेतन का तो कोई मुद्दा ही पालिका में नहीं है, ये तो एक साजिश के तहत उनको बदनाम कराने के लिए हड़ताल कराई गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ के दौरान कंट्रोल रूम की ड्यूटी से गायब मिले तीन कर्मचारियों का वेतन पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर रोका गया, इसके बाद बिना अवकाश लिए ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों का वेतन रोका और कटौती के आदेश उन्होंने लेखाकार को दिए, वहीं विशेष ऑडिट टीम की शिकायत पर दो विभागाध्यक्षों और कुछ कर्मचारियों का वेतन आगामी आदेशों तक रोका गया है, लेकिन सोमवार की शाम पालिकाध्यक्ष से हुई संगठन नेताओं की वार्ता के बाद हड़ताल न करने की सहमति बन गई थी, इसके साथ ही उन्होंने भी वेतन जारी करने के आदेश दे दिये थे, सोमवार को पूरे दिन कार्यालय में रही कोई वार्ता के लिए नहीं आया, इसके बावजूद भी आज हड़ताल कर दी गई। ईओ का कहना है कि ये हड़ताल एक साजिश के तहत झूठे आरोपों के सहारे उनके खिलाफ कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal