डीएम आवास के सामने कूड़ा डलावघर किया पालिका ने ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर को गारबेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शहर से कूड़ा डलाव घरों को समाप्त किया जा रहा है। इस कड़ी में अब मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने स्थित बड़े कूड़ा डलावघर को पालिका ने ध्वस्त कराया है। इसके साथ ही दूसरे डलावघर भी बंद कराने की नीति पर कार्य योजना बनाई जा रही है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा शहर को गारबेज फ्री सिटी की स्टार रैंकिंग तक ले जाने को गारबेज प्वाइंट के साथ बड़े कूड़ा डलावघरों को समाप्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल के पास, लद्दावाला साइड, गांधी कॉलोनी लिंक रोड, रामलीला टिल्ला, गांधी नगर भाजपा कार्यालय, सिटी सेंटर के समक्ष, सरकुलर रोड आवास विकास कॉलोनी, नई मंडी में राजवाहा रोड सहित कई कूड़ा डलावघरों को बंद कराया गया है। इनमें से कई डलावघरों को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है, जबकि अन्य डलावघरों पर कूड़ा सीधे कॉम्पेक्टर में डालने की सुविधा प्रदान की गई है।
शनिवार सुबह मेरठ रोड पर डीएम आवास के समक्ष स्थित कूड़ा डलावघर को भी पालिका प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराकर पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया है। पालिका के साथ कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा.लि. दिल्ली की टीम ने ईओ के आदेश पर जेसीबी मशीन के साथ इस कूड़ा डलावघर की दीवारों को तोड़कर यहां पर कूड़ा डालने की व्यवस्था को बंद करा दिया है।
प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश चौधरी ने बताया कि गारबेज फ्री सिटी की नीति को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में शुरू कार्यों के बीच ईओ प्रज्ञा सिंह के आदेश के अनुसार डीएम आवास के समक्ष कूड़ा डलावघर बंद कराया जा रहा है। इसके लिए आज यह डलावघर बिस्मार करा दिया गया है। यहां पर अब किसी भी स्तर से कूड़ा नहीं डाला जायेगा। इसके लिए कंपनी निगरानी टीम भी यहां लगा रखी है। इसके साथ सूजडू चुंगी पर पुलिस चौकी के पीछे डलावघर भी बंद करने जा रहे हैं। यहां पर कॉम्पेक्टर लगाया जा रहा है और सड़क पर कूड़ा डालने की व्यवस्था बंद होगी। नितेश ने बताया कि सिटी सेंटर के सामने कूड़ा घर बंद कराते हुए यहां से अब कॉम्पेक्टर हटवाने का प्लान है। यह कॉम्पेक्टर आर्य समाज रोड पर लगाया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब यहां पर आरआरआर सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यहां से वेस्ट मैनेजमेंट के लिए लोगों को जागरुक कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व

जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal