चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप संवारेंगी सत्यम की पाठशाला

Share :

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के पास की स्लम बस्ती, जहां कूड़ा व गन्दगी ही रोजमर्रा का जीवन है, इससे रोजी-रोटी तलाशकर ही परिवार अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन इसी स्लम बस्ती में शिक्षा का दान कर रहे एक नौजवान ने समाज को सेवा की ऐसी सीख दी, जिससे न केवल इस स्लम बस्ती के बच्चों का भविष्य सुधरा, बल्कि शिक्षा के सहारे सफलता के सपनों का पौधारोपण भी हुआ। इसी प्रयास को प्रोत्साहन देने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सत्यम की पाठशाला का भ्रमण करते हुए भरोसा दिया कि गरीब बस्ती के इन बच्चों का भविष्य संवारने के लिए वो जो भी संभव होगा मदद करेंगी।
विद्युत विभाग सूजडू बिजली घर पर बतौर मीटर लिपिक पद पर कार्यरत नई मंडी निवासी भारत सिंघल पुत्र स्व. रामनिवास गुप्ता एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति हैं, लेकिन उनके हौसले और काम बहुत बड़ा है। भगवान शिव के अनन्य भक्त भारत अपने नाम की भांति भारत के दयनीय अवस्था में जीवन यापन करने को विवश बचपन को बचाकर शिक्षा के सहारे सफलता के मार्ग पर प्रशस्त कर रहे हैं। उनके द्वारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर शनिदेव मंदिर के सामने सत्यम की पाठशाला चलाई जा रही है, वो सरकारी ड्यूटी करने के बाद शाम पांच बजे से सात बजे तक यहां आकर स्लम बस्ती के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सत्यम की पाठशाला पहुंची। उन्होंने भारत सिंघल से मुलाकात करते हुए बच्चों से भी वार्ता करते हुए उनके ज्ञान को परखा। बच्चों ने अपने अंदाज में विशेष स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
भारत ने बताया कि उन्होंने करीब ढाई साल पहले एक बच्चे के साथ यह पाठशाला शुरू की और आज उनके यहां करीब 45 बच्चों का पंजीकरण है, जिनमें से 30 से 35 बच्चे प्रतिदिन उनके पास शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। उनके लिए शिक्षा के साधन संसाधन और आवश्यक सामग्री उन्होंने स्वयं अपने स्तर से जुटाई, इस पाठशाला को उन्होंने स्मार्ट क्लास का रूप देते हुए एलईडी लगवाई है। वो प्रतिमाह नौ हजार रुपये का किराया भी पाठशाला की जगह का देते हैं।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भारत सिंघल के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके इस योगदान को ईश्वरीय सेवा जैसा बताया। यहां पर उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री, पैन, पेंसिल, बॉक्स, शॉर्पनर, इरेजर आदि के साथ ही खाद्य सामग्री वितरित की। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वास्तव में भारत सिंघल का प्रयास पूरे समाज को प्रभावित करने वाला है, यहां आकर उन्हें भी गर्व महसूस हुआ कि समाज में ऐसे भी युवा हैं, जो इस तरह से नि:स्वार्थ होकर सेवा दे सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस सत्यम की पाठशाला को संवारने के लिए जो भी मदद होगी वो करेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, मयंक त्यागी, मोन्टू पाटिल, डीके जैन आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई