वासुदेव मित्तल हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से वासुदेव मित्तल को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया। वासुदेव मित्तल ने वर्ष 2016 में संपन्न हुई राष्ट्रपति पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की थी किंतु एक कानूनी व्यवधान आने के कारण राष्ट्रपति भवन की ओर से राष्ट्रपति रैली 2016-17 में आयोजित नहीं हो सकी, जो अब 29 अगस्त से 1 सितंबर तक भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में वासुदेव मित्तल की अनुपस्थिति में यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश की ओर से अन्य स्काउट बादल विश्वकर्मा अंबेडकर नगर ने प्राप्त किया। वासुदेव मित्तल ने वर्ष 2016 में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा राज्यपाल भवन लखनऊ में उनके हाथों से राज्य पुरस्कार मिल चुका है।
वासुदेव मित्तल बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों में रुचि रखते थे इससे पूर्व वह इंटरनेशनल एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता में वर्ष 2020 में सिल्वर मेडल तथा वर्ष 2021 में गोल्ड मेडल, स्काउट में मध्य प्रदेश के राज्यपाल तथा उस समय के भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर से गोल्डन एरो अवार्ड वर्ष 2011 में ले चुके हैं तथा भारत स्काउट एडं गाइड अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साउथ कोरिया, सिंगापुर एवं इंग्लैंड जैसे देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एम जी पब्लिक स्कूल से विज्ञान वर्ग में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के बाद वासुदेव का चयन भारत सरकार द्वारा संचालित इंडियन इंस्टीट्यूट साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली में होने पर उन्होंने वर्ष 2024 में बीएस, एमएस की उपाधि प्राप्त करने के बाद वर्तमान समय में आॅस्ट्रेलिया में सिडनी यूनिवर्सिटी में आॅस्ट्रेलिया की एक प्रसिद्ध स्कॉलरशिप पर खगोल शास्त्र में पीएचडी कर रहे हैं।
वासुदेव मित्तल इन दिनों वह सिडनी आॅस्ट्रेलिया में है। उसके पिता सुखदेव मित्तल वरिष्ठ दीवानी अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता डॉ. अलका मित्तल शिक्षा विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ में प्रोफेसर थी। वासुदेव को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर उनके चाचा परीक्षित मित्तल एडवोकेट एवं उनका परिवार बहुत खुश हैं। दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन परिवार भी इस होनहार छात्र को अपनी ओर से बधाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal