भारत को जानो प्रतियोगिता ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह : अध्यक्ष संजय मिश्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा आज सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी में “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता मात्र एक परीक्षा नहीं, बल्कि अपने भारत की संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास को जानने और उसका अनुकरण करने का एक स्वर्णिम अवसर है। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा, सुखबीर सिंह, अनिल शर्मा, आशु अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अंजली गर्ग रहीं।
इस अवसर पर शाखा के सदस्यों ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका, वरिष्ठ प्रवक्ता कविता वर्मा एवं डॉ. दीपिका शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, कक्ष निरीक्षक का दायित्व निभाने वाली शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दीपा सोनी, ममता शर्मा, पूनम जैन, प्रतिभा वर्मा, सीमा सिंघल, शालिनी सिंह, रचना रावत, मीनू गुप्ता, निशा खुराना, डॉ. रंजना अग्रवाल सहित अनेक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा के उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को जीवन में सफलता की शुभकामनाएँ दीं। अंत में शाखा सदस्यों को सूक्ष्म जलपान के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal