मुजफ्फरनगर । ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा “भारत को जानो प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव शरद ऐरन, कोषाध्यक्ष अतुल ऐरन, महिला संयोजिका रूचि गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, डायरेक्टर एम. के. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान के मार्गदर्शन में परीक्षा का आयोजन हुआ।
इसमें कक्षा 6 से 12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति के प्रति गर्व, सामान्य ज्ञान का विस्तार, भारत के समृद्ध इतिहास, भूगोल और ज्ञान के बारे में विकसित करना है और छात्रों को भारत के हर पहलू को गहराई से जानने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनका भारतीय ज्ञान बढ़ता है और छात्रों में भारत के प्रति अपनेपन और सम्मान की भावना विकसित करती है।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 22






