पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व मॉडल सोलर ग्राम को लेकर विचार मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व मॉडल सोलर ग्राम के चयन के सम्बन्ध में बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ योजना में आने वाली परेशानियों पर विचार मंथन किया गया। उक्त बैठक में बैंक के अधिकारियों को ससमय लक्ष्य पूर्ण करने तथा अनावश्यक रूप से कागज के लिए लाभार्थियों को परेशान न किये जाने पर जोर दिया। वहीं लाभार्थियों/वैण्डर्स से बैंक अधिकारियों द्वारा अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गए।
बैठक में इस बीच बैंकों द्वारा लोन समय पर नहीं देने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्यापन एवं स्मार्ट मीटर/नेट मीटर स्थापना, मीटर रीडिंग के कार्यों को ससमय करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा भजन सिंह को निर्देश दिए कि अग्रणी जिला प्रबन्धक व विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर संयंत्र स्थापना में आ रही समस्याओं का ससमय निराकरण करवायें। परियोजना प्रभारी यूपीनेडा ने बताया कि जनपद का लक्ष्य 4702 है, जिसके सापेक्ष 4158 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये हैं, जिसमें 3364 लाभार्थियों को अनुदान भी प्राप्त हो चुका है। जनपद में वर्तमान में 60 वैण्डर्स कार्यरत हैं, जिनके द्वारा कैनोपी, बैनर लगाकर तथा पम्पलेट वितरण करके योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में परियोजना निदेशक, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंकों के डिस्ट्रिक्ट को-आॅर्डिनेटर, परियोजना प्रभारी तथा जनपद के सभी वैण्डर्स ने बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal