आज अमरोहा एवं रामपुर के युवा दिखाएंगे मैदान में दमखम

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत जनरल ड्यूटी समेत अन्य सेवाओं के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया गुरूवार को एक दिन के बाद शुक्रवार को फिर से नई ऊर्जा एवं जोश के बीच 29 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के बीच सुबह प्रारंभ होगी। शुक्रवार को होने वाली भर्ती रैली में यूपी के अमरोहा और रामपुर जनपद के 1171 युवाओं को प्रवेश पत्र जारी किया गया है, जो गुरूवार देर सायं तक मेरठ रोड स्थित भर्ती क्षेत्र में पहुंचने शुरू हो गए। नुमाइश ग्राउंड में पहुंचने वाले इन युवाओं के चेहरेंों पर पूरा उत्साह एवं जोश दिखाई दिया।
भारतीय थल सेना मेरठ भर्ती कार्यालय की ओर से बीते 22 अगस्त से वेस्ट यूपी के 13 जिलों के करीब 17 हजार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बीच भर्ती रैली में निमंत्रण दिया गया था। जनपद मुख्यालय पर बीते छह दिनों लगातार भर्ती के बाद एक दिन के विश्राम के बाद नुमाईश ग्राउंड में गुरूवार देर सायं फिर से हलचल प्रारंभ हो गई। भारतीय सेना में शामिल होने की खातिर उक्त अग्निवीर भर्ती रैली में सैन्य अफसरों के साथ जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर भर्ती प्रक्रिया को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं। भारतीय थल सेना भर्ती मेरठ कार्यालय की ओर से जनपद के नुमाइश कैंप व चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जनपद अमरोहा व रामपुर जनपद के करीब 1171 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरने के साथ अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जनपदों की 54 तहसीलों से करीब 17 हजार अभ्यर्थियों की प्रारंभ इस अग्निवीर भर्ती रैली में 30 अगस्त को जहां मुरादाबाद एवं गाजियाबाद जिले के युवाओं को मौका मिलेगा, वहीं 31 अगस्त में मेरठ व हापुड़ और 1 सितम्बर को मरेठ जिले के मवाना व सरधना तहसील के युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे। वहीं सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते कदमों के बीच मुजफ्फरनगर के युवाओं को अग्निवीर जवान बनने का मौका 2 सितम्बर को मिलेगा, जो इस बीच मैदान पर दौड़ लगाने के साथ अपनी शारीरिक दक्षता को साबित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई