पी.आर.पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य था, बच्चों को बाल अधिकार, महिला अधिकार, साइबर क्राइम, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना। इस जागरूकता शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल, प्रबंधक अशोक सिंघल तथा उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीताराम, प्रभारी ए.एच.टी सर्वेश कुमार, सब इंस्पेक्टर ए.एच.टी जगत सिंह, गौरव, धनीराम, अमरजीत द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड लाइन, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवा आदि सेवाओ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इन सभी सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीताराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के विषय में जानकारी देते हुए कहा- हमारा उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है ताकि सभी अपने अधिकारों का सही और उचित इस्तेमाल अपने जीवन में कर सके तथा देश को बाल विवाह, बाल श्रम, महिला असुरक्षा जैसे अपराधों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी यथा उचित उत्तर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने विद्यार्थियों से शिविर में प्राप्त सभी जानकारियों का लाभ उठाने तथा अपने पास -पड़ोस तथा परिवार के लोगों को इन सभी योजनाओं तथा सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शंकर शर्मा, आंचल गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई