मुजफ्फरनगर। जनपद के युवाओं को सेना में भर्ती का अवसर दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने 2014 में पहली बार सांसद बनने के बाद से ही प्रयास शुरू कर दिये थे और उन्होंने पहली बार साल 2015 में यहां सेन्य भर्ती रैली आयोजित करवाई थी। इसमें सात जिले शामिल किये गये थे। दूसरी बार 2017 और तीसरी बार वर्ष 2018 में सेना भर्ती हुई थी। साल 2019 में भी सेना भर्ती की तैयारी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव और इसके बाद कोविड आ जाने के कारण यह नहीं हो पाया। इसके बाद लगातार प्रयास किये गये और सितम्बर 2022 में जिले में पहली अग्निवीर भर्ती का आयोजन कराया गया, जिसमें 13 जिलों की 54 तहसीलों के पंजीकृत करीब 64 हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। अब जिले में 21 अगस्त को पांचवीं सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि साल 2018 की सैन्य भर्ती मुजफ्फरनगर के बजाये सहारनपुर स्थानांतरित कर दी गई थी।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






