पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप को किया पुण्यतिथि पर नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के विकास पुरुष कहे जाने वाले पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप को उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंगलवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा नगर विकास के लिए कराए कार्यों के लिए याद किया। पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में अपने व्यक्तित्व से स्व. चितरंजन स्वरुप ने विशिष्ठ पहचान बनाने के साथ जिले में सौहार्द्र व भाईचारे के लिए चचा चित्तों ने जीवनभर कार्य किया। वहीं पीड़ितों को न्याय दिलाने व समाज के हर वर्ग के लिए उनकी सेवाएं सदैव याद रहेंगी।
स्थानीय सनातन धर्म इंटर कॉलेज सभागार में पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समस्त अध्यापक एवं कर्मचारियों ने कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्व. चितरंजन स्वरूप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भले ही स्व. चितरंजन स्वरूप को इस नश्वर संसार का त्याग किए हुए 11 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन वो आज भी समर्थकों एवं आम लोगों के दिलों में चचा चित्तो बनकर जीवित हैं। इसके अलावा अंग्रेजी प्रवक्ता राहुल कुमार ने उनके जीवन एवं कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल मित्तल, सोहन पाल, डॉ. राजबल सैनी, राहुल कुशवाहा, संजय सिंह, अरविंद कुमार समेत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
उधर, मंगलवार को स्वरूप परिवार ने भी दसवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप को सादगी के साथ याद किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सौरभ स्वरूप बंटी एवं विकास स्वरूप बब्बल ने परिवार सहित अपने पिताजी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का प्रण किया।
बता दें, स्वरूप परिवार का राजनीति में दखल प्रदेश की चौथी विधानसभा के गठन के समय से ही है। स्वरूप परिवार के शाह जी विष्णु स्वरूप ने वर्ष 1967 में कांग्रेस के मजबूत दौर में शहर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीते। उनकी राजनीतिक विरासत को चितरंजन स्वरूप ने बखूबी संभाला। साल 1978 में चितरंजन स्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और मात्र 28 साल की आयु में वो विधायक बने। जिले में उन्होंने सबसे युवा विधायक होने का रिकार्ड बनाया। वो तीन बार शहर सीट से विधायक चुने गये और 19 अगस्त 2015 तक कुल 4290 दिन तक विधायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई