मुजफ्फरनगर। सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान फूड सेफ्टी कनेक्ट एप के माध्यम से रिकॉर्डिंग की गई एवं सभी प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई गई। इसके साथ ही, विभागीय टीम ने खाद्य कारोबारियों को कावड़ यात्रा मेले के दौरान सुरक्षा कारणों से विशेष रूप से प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
नगर क्षेत्र में चलाएं छापा मारा अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की ऑन साइट जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन की सहायता से की गई। संदिग्ध वस्तुओं के नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।
सहायक खाद्य आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोपाल जी स्वीट्स, हरीपुरम कुकड़ा से टीम द्वारा खोया, लाल मिर्च पाउडर, बर्फी, घेवर के नमूने एकत्र किए गए। इसके साथ ही राम प्रोविजन स्टोर हरीपुरम कुकड़ा से मैदा और आटा के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मानकविहीन अथवा मिलावटी सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों व स्थानीय जनता को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






