सांसद इकरा हसन के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पंकज मलिक

Share :

मुजफ्फरनगर। कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन के साथ दुर्व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दुर्व्यवहार के आरोपी सहारनपुर एडीएम प्रशासन पर कार्यवाही हेतु राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
राज्यपाल उतर प्रदेश को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन द्वारा जन प्रतिनिधि के तौर पर बात रखने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर के द्वारा महिला सांसद के साथ आचरण बहुत ही निंदनीय हैं। जो नौकरशाही के बेलगाम होने से जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार की लगातार बढ़ती घटनाओं का उदाहरण है। ज्ञापन में दुर्व्यवहार के आरोपी एडीएम प्रशासन सहारनपुर पर दुर्व्यवहार एवं विशेष अधिकार हनन के लिए दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एड व चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अफसरों का दुर्व्यवहार जब इस तरह का है तो आम जनता से इनके व्यवहार का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता की आवाज उठाने से ऐसी घटनाओं से जनप्रतिनिधियों को रोका नहीं जा सकता। सांसद इकरा हसन का अपमान पूरी तरह लोकतंत्र का अपमान है। अपमान के आरोपी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है। समाजवादी पार्टी इकरा हसन सांसद के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। सख्त कार्यवाही न होने पर समाजवादी पार्टी इस पर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, हाजी लियाकत अली, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, विनय पाल, ठा सुखपाल सिंह, विकिल गोल्डी, सोमपाल ् कोरी, धर्मेंद्र नीटू, पवन बंसल, साजिद हसन, मौलाना नजर मौहम्मद, सत्यदेव शर्मा, डॉ अविनाश कपिल, राशिद मलिक, सलीम मलिक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई