नगर की जनता को 150 लाख रुपए के बूते 10 नई सड़कों की मिली सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को नगर के 5 वार्डों में 150 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्डों में पालिका चेयरपर्सन का नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा विकास को नई दिशा मिलेगी। पालिका निर्माण विभाग द्वारा राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब 150 लाख रुपये की धनराशि से पांच वार्डों के अन्तर्गत मौहल्ला खालापार, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, आनन्दपुरी, कच्ची सड़क और गांधी कालोनी क्षेत्र में दस नवनिर्मित सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। इनमें वार्ड 3 में 30 लाख रुपये की लागत से दो सड़क, वार्ड 11 में 40 लाख की लागत से तीन सड़क, वार्ड 16 में 20 लाख की लागत से एक सड़क, वार्ड 37 में 30 लाख की लागत से दो सड़क और वार्ड 39 में 30 लाख की लागत से दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराये गये हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, प्रवीण खेड़ा, भाजपा कार्यकर्ता राधे वर्मा, दुलारी मित्तल, मनी पटपटिया, सभासद अनीता हसीब राणा, शहजाद चीकू, अमित पटपटिया, प्रशांत बालियान, रविकांत शर्मा उर्फ काका, प्रियांक गुप्ता, जेई निर्माण कपिल कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इन्होंने कहा
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के चहुँमुखी विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर के पाँच वार्डों में निर्मित इन सीसी सड़कों से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। हमारा संकल्प है कि मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त नगर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित सड़कें सिर्फ कंक्रीट की परत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। आने वाले समय में हर वार्ड को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य है। जो कार्य वर्षों से लंबित थे, उन्हें अब गति दी जा रही है। यह सड़कें न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि विकास कार्यों में नागरिकों का विश्वास पालिका प्रशासन के प्रति भी बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई