मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को स्वयं के समय अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर के कच्ची सड़क स्थित रुड़की रोड, आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने शंकर सेवा कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ कर श्रद्धा, सेवा और पुण्य के अनुपम संगम का अनुभव किया। इसके अलावा उन्होंने कंपनी बाग के सामने लगने वाले भाजपा नेता संजय गर्ग के कावड़ सेवा शिविर में महा आरती की और बाद में शिव चौक पर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जल व प्रसाद के वितरण के माध्यम से आत्मीय स्वागत कर उनके चरणों में नमन किया। शिविर में जलपान, विश्राम व प्राथमिक चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था भावपूर्वक संचालित की गई है।
“बोल बम” के जयघोषों के बीच श्रद्धालु शिवभक्तों की सेवा करना केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने वाला दिव्य अनुभव रहा, जिसमें भक्ति, परमार्थ और समाज सेवा की त्रिवेणी प्रवाहित होती रही।

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत






