एसडीएम संजय सिंह एवं प्रवीण कुमार का हुआ तबादला

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। बीते एक पखवाड़े से यूपी में शुरू तबादला एक्सप्रेस की जद में आने से अफसरों का इधर से उधर होने का क्रम अभी भी जारी है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत इस कड़ी में शासन स्तर पर रविवार देर रात बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में 127 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। एसडीएम स्तर के अफसरों की जारी सूची में मुजफ्फरनगर के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। यह ट्रांसफर प्रक्रिया बीते एक महीने से जारी थी और देर रात इसकी अंतिम सूची जारी की गई।
योगी सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें अधिकांश अफसर अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात थे। ऐसी स्थिति में शासन स्तर से प्रशासनिक संतुलन और प्रभावी संचालन के तहत लिए गए निर्णय के तहत जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली एसडीएम संजय सिंह को मथुरा भेजा है, वहीं एसडीएम प्रवीण कुमार को अयोध्या में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ कानपुर से एसडीएम रश्मि लाम्बा और राहुल देव भट्ट को जनपद मुजफ्फरनगर में भेजा गया है। अधिकारियों की तबादला सूची में सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्र बाबू का तबादला बदायूं किया गया है, वहीं सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मथुरा की एसडीएम श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम और एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम नियुक्त किया गया है। शासन स्तर पर 127 पीसीएस अधिकारियों के इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यों में गति के साथ विकास व कानून व्यवस्था में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal