पेंशन के नियमों के बदलाव पर भड़के पेंशनर्स, किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। पेंशन के नियमों में बदलाव करते हुए लाये गये विधेयक के संसद में पारित होने के खिलाफ पेंशनर्स ने सोमवार को सड़कों पर उतर कर कड़ा विरोध जताते हुए देशव्यापी प्रदर्शन किया। इस कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी पेंशनर्स के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आॅगेर्नाइजेशन की जिला इकाई ने अध्यक्ष इंजी. बीआर शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस बीच संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा यादव को सौंपा गया। पेंशन के नियमों में नये नियमों को जोड़ते हुए लाये गये विधेयक का विरोध जताते हुए पेंशनर्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को सेवानिवृत्त लोगों के जीवन यापन भत्ते से खिलवाड़ करने का कोई भी अधिकार नहीं है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधाओं से छेड़छाड़ ना की जाए। फेडरेशन के संयोजक इंजी. बीबी गुप्ता ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया तथा इन्हें संस्तुति सहित अग्रसारित करने का निवेदन किया। इस दौरान पेंशनर्स ने एसडीएम अपूर्वा यादव को ज्ञापन देने के साथ सम्मानित भी किया। इस दौरान डीपी जैन, यूसी वर्मा, रामबीर सिंह, ईश्वर सिंह बालियान, एमडी शर्मा, डीके गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, सीताराम, पीके गुप्ता, केके शर्मा, लोकेश चंद्र, आरके गोयल, बीबी शर्मा, गजपाल शर्मा व रियाज अहमद आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal