सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चला छापामार अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों के साथ सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंधों के बाद भी जिले में इसके धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल को रोके जाने के लिए सोमवार को पालिका टीम ने बाजारों में उतरते हुए इस बीच सख्ती के संकेत दिए। नगर पालिका प्रशासन के अभियान का फोकस सिंगल यूज प्लास्टिक सहित प्लास्टिक कचरे के उपयोग व उत्पादन में कमी लाने के साथ प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण, संग्रहण, निपटान और पुनर्चक्रण के माध्यम से नष्ट करना या दूसरे उपयोग में लाते हुए, सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए दीर्घकालिक विकल्पों को प्रोत्साहन देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाना रहेगा।
सोमवार को कोर्ट की सख्ती एवं शासन के जारी हुए निर्देशों के बीच पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस बीच पालिका टीम ने दुकानदारों को शासन की मंशा के बीच नगर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक गिलास, चम्मच, थर्माकोल के बर्तन के साथ मात्र एक बार उपयोग में आने वाली पॉलीथिन की थेलियों को न बेचे जाने का भी आह्वान किया। नगर पालिका टीम ने इस दौरान तमाम दुकानदारों को जागरूक करने के साथ बंसल ट्रेडर्स, राहुल कुमार एवं नरेंद्र कुमार आदि तीन दुकानदारों से करीब 3 किलोग्राम प्रबंधित प्लॉस्टिक जब्त करते हुए 3000 रुपए का जुर्माना वसूलने के साथ भविष्य में इसके प्रयोग न करने की चेतावनी दी। नगर क्षेत्र में शुरू अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक वैशाली सोती, प्रभारी टीएस पारूल यादव, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, लिपिक आकाशदीप, रूचि शर्मा, मनीष कुमार, शोभित, वाजिद कर विभाग और दीपक सैनी आईटीसी मिशन सुनहरा कल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal