वर्षों पुरानी मांग पर किया मंत्री कपिल देव ने आरसीसी सड़क का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। आबकारी क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती में नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव की पहल पर वर्षों से प्रतीक्षित विकास कार्य पूर्ण हुआ। इस दौरान सरकार में मंत्री स्थानीय विधायक कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से निर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र की जनता को यह बड़ी सौगात समर्पित की।
आबकारी क्षेत्र में यह सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में इस सड़क की हालत और भी खराब हो जाती थी। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने कई बार इस विषय को उठाया, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री कपिल देव ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया। सोमवार को लोकार्पण के अवसर पर वाल्मीकि समाज की मातृ-शक्ति ने पारंपरिक तरीकों से पुष्प वर्षा करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व युवाओं ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान, सुविधा और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ठोस कदम है। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमारी सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्म सम्मान व भरोसे की प्रतीक है। मंत्री कपिल देव ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और हर वर्ग, हर समुदाय को विकास का समान अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चिंता का कारण: शांतनु जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर संकीर्तन भवन मे आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य श्री शांतुनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगो के साथ श्री राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया तो श्रद्वालु आनंदित होकर झूम उठे। इस मौके पर शांतुनु महाराज ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि

विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान

स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी घर की बत्ती गुल, अफसर मौन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ही विभाग के बढ़ते लाइन लास को समाप्त करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। कहना गलत न होगा कि वर्तमान परिवेश में स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है और यूपी

दवा कारोबारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महासम्मेलन के बूते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। आज मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद

जगदीशपुर क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में आया जंगली हाथी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र की बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा। घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो

हरिद्वार में 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा सीसीआर-02

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार द्वारा हरिद्वार में कुंभ मेला व अन्य स्नान पर्वो के दौरान व्यवस्थाएं संभालने के लिए बनाए गए मेला नियंत्रण भवन की इमारत का विस्तार करने की योजना तैयार की गयी है। जिसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। हरिद्वार देश की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal