मुजफ्फरनगर। सोमवार को विकास भवन स्थित सभागार में विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक ने करते हुए जनपद में विकास कार्यों की प्रगति और कार्य योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए इस बैठक की महत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने के साथ इसके प्रति संवेदनशील होने की नसीहत दी। हालांकि उक्त बैठक को उन्होंने शेरनगर की घटना में व्यस्तता के चलते स्थगित करते हुए जल्द ही पुन: कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विकास भवन स्थित सभागार में सोमवार को दिशा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बीच में आयोजित की गई। शुभारंभ के अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा के अवकाश पर होने के चलते प्र्रभारी डीएम-सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने सांसद हरेन्द्र मलिक समेत अन्य सदस्यों का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसमें अतिथियों को पटका, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट की गई। बैठक में मुख्य रूप से सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, एमएलसी वंदना वर्मा, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद हरेन्द्र मलिक ने पूर्व बैठक की कार्यवाही में पाई गई तमाम तकनीकी कमियों की ओर समिति का ध्यान आकर्षित करते हुए स्पष्ट किया कि उक्त कारणों से वर्तमान बैठक को स्थगित करना अपरिहार्य हो गया है। साथ ही, आगामी बैठक के आयोजन व प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। दिशा समिति की बैठक यद्यपि तकनीकी कारणों से इसे स्थगित की गई, तथापि भविष्य में होने वाली आगामी बैठक के लिए ठोस रूपरेखा सुनिश्चित किए जाने के साथ विभागवार बैठक में प्रमुख मुद्दों पर विचार मंथन करने के साथ समस्या निदान और विकास की गति को और बेहतर किए जाने की जरुरत पर जोर दिया।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






