शहर कोतवाली में दर्ज कराई कृषि विभाग ने एफआईआर, कार्रवाई शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिवस रुड़की रोड पर स्थित एक गोदाम पर कृषि विभाग की टीम द्वारा की छापेमारी में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के बैग में मिले नकली कीटनाशक व उर्वरक मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। उक्त मामले में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया द्वारा दी गई तहरीर में रुड़की रोड स्थित गोदाम पर छापा मारते हुए यहां भारी मात्रा में नकली कीटनाशक, उर्वरक के साथ अन्य सामग्री के नमूने लेते हुए गोदाम को सील कर दिया था। इस बीच कृषि विभाग की टीम को देखकर गोदाम का मालिक मौके से फरार हो गया था। विभाग की जांच में सामने आया था कि गोदाम मालिक बैग आदि की सप्लाई जनपद हापुड़ से करता था।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया की ओर से दी तहरीर में कृषि विभाग टीम को गोदाम से दो सिलाई मशीन उर्वरक बैग सिलने, 9 रोल धागे, 27 बैग आईपीएल ब्रांड एमओपी 60 प्रतिशत के सिले हुए, 19 बैग दयाल ब्रांड जिंक 33 प्रतिशत (5 किग्रा पैकिंग), 29 बैग 40 किग्रा पैकिंग पाईनियर ब्रांड पी-1899 सीड (मक्का), 405 बैग दानेदार उर्वरक जैसे प्लेन बैग 50 किग्रा, 200 बैग प्लेन आईपीएल कम्पनी डीएपी ब्रांड के खाली, 28 बैग रामबाण ब्रांड एसएसपी जुबिलेन्ट कम्पनी के खाली, 100 बैग इफ्को कम्पनी डीएपी ब्रांड खाली, 34 बैग आइपीएल कम्पनी एमओपी ब्रांड के खाली, 37 बैग कच्चा माल जिंक पाऊडर जैसे सीमेंट बैग की पैकिंग, 2 बैग लाल रंग पैकिंग, 2 छाब्बे लोहे के, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 3 बेलचे, 3 फावडेÞ, एक झरना, दयाल पैकिंग का 50 किग्रा पैकिंग में 5 किग्रा पैकिंग के खाली बैग से भरा बंडल और 49 बड़े बैग खाली दयाल कम्पनी 50 किग्रा (मोनो जिंक) संदिग्ध उर्वरक व अन्य सामग्री पैकिंग आदि उपलब्ध मिला था। कृषि विभाग की टीम ने संदिग्ध मिले उर्वरक के नमूने जिंक मोनो हाईड्रेड, दयाल कम्पनी अंकित बैग व एमओपी, आईपीएल कम्पनी अंकित बैग व एक नमूना मक्का (पी-1899) का पाईनियर ब्रांड अंकित पैकिंग से ग्रहित करते हुए प्रयोगशाला को भेज दिए, वहीं पैकिग व अन्य सामग्री को सील करते हुए नई मंडी कोतवाली के ग्राम कूकड़ा निवासी अमित कुमार उर्फ अमित कश्यप समेत अन्य के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal