शिवचरण दास गर्ग बने अध्यक्ष, सुखदेव मित्तल एडवोकेट को मिला प्रबंधक का जिम्मा

Share :

मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की शनिवार को नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस कार्यकारिणी में शिवचरण दास गर्ग को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल को प्रबंधक निर्वाचित होने पर पुष्प माला पहनाकर स्वगत किया गया।


शनिवार को कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव अधिकारी संदीप कुमार कौशिक की देखरेख में विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। इस दौरान डीआईओएस की ओर से नामित ललित मोहन गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। कॉलेज की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर शिवचरण दास गर्ग तथा प्रबंधक सुखदेव मित्तल एडवोकेट के रूप में चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष सुनील गोयल, उप प्रबंधक अंजुल भूषण एवं कोषाध्यक्ष अमित गर्ग एडवोकेट के साथ-साथ सदस्य के रूप में अनुराग अग्रवाल, विपिन संगल, कुलदीप मित्तल, अनिल कुमार बत्रा, नवीन गुप्ता ठेकेदार, अनमोल सिंघल एवं राघव गुप्ता चुने गए। इस दौरान वैभव मित्तल एवं जनार्दन स्वरूप भी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित प्रबंधक सुखदेव मित्तल एडवोकेट को विद्यालय के निवर्तमान प्रबंधक सुशील कुमार ने चार्ज सौंपा। इस दौरान सनातन धर्म सभा के मंत्री सतीश गर्ग ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवनियुक्त प्रबंधक सुखदेव मित्तल एडवोकेट ने कहा है कि वो अध्यक्ष शिवचरण दास के कुशल दिशा निर्देशन में भविष्य में कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूरी ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा से अपना कार्य करेंगे। अंत में अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई