एसडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा 21 जून 2025 को योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस मनाने की घोषणाकी थी जिसे विश्वभर में अन्तरर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का विषय-‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखा गया है यानी हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते है। स्वस्थ विश्व आबादी के लिए भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए यह थीम रखी गयी हैं योग दिवस समारोह का उद्देश्य योग की सम्मग्र प्रकृति के बारे में जागरूकता पैदा करना और लोगों को बेहतर स्वस्थ्य के लिए इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भारत देश के ऋषि मुनियों की देन ‘योग’ को अब पूरे विश्व ने स्वीकार कर लिया है। कार्यक्रम का आरंभ मंत्रोच्चार के साथ किया गया तत्पश्चात् सूक्ष्म व्यायाम कराया गया। इस दिवस पर प्रशिक्षित अध्यापकों के निर्देशानुसार एस०डी०पब्लिक परिवार ने एक साथ बैठकर गोमुखासन, वज्रासन, भद्रासन, ताडासन आदि आसनों का अभ्यास किया। जिनको सभी के द्वारा बहुत उत्साह एवं जोश के साथ किया गथा। जिससे वहाँ उपस्थित सभी के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहने के लिए शांत, सुरम्य वातावरण में प्राणायाम एवं मेडिटेशन में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स भी दिए गए।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर चंचल सक्सैना एवं विद्यालय प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एस०डी०पब्लिक परिवार का दिन से अन्दार दहक्त किया तथा बताया कि यदि हम नियमित रूप से योग करते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। आज का परिवेश तनाव से भरा है, ऐसे में योग और मेडिटेशन ही हमारे जीवन में तनाव को कम करने का सबसे बेहतर उपाय है। अतः हम सभी को योग करना चाहिए तथा छात्र-छात्राओं को भी योग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, जूनियर विंग इंचार्ज डॉ० रचना जैन, इंचार्ज शशिकांत शर्मा, गीता मित्तल एवं सभी पी०टी०आई० अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई