योग से संभव हो सकता है निरोगी जीवन: मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद प्रांगण में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर योग एवं प्राणायाम किया।

टाउनहाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ का संदेश दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज के परिवेश में योग से ही निरोगी जीवन संभव है और इसे हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, रितु त्यागी, रविकांत शर्मा, योगेश मित्तल, अनुज कुमार, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोनी, लिपिक आकाशदीप, मैनपाल, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नोडल अधिकारी योग अटल कुमार राय का सीडीओ ने स्वागत किया। इस दौरान संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इसके साथ नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी योग प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इन छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का उन्हें हिस्सा बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal