नई कंपनी पर लगाए उत्पीड़न करने के आरोप, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन करने की व्यवस्था की खातिर इस बार नगरपालिका परिषद् ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण के लिए नई कंपनी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है, ऐसे में पुरानी कंपनी एमआईटूसी के साथ काम करने वाले कर्मियों ने वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर कंपनी के गैराज पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और नई कंपनी जेएस एनवायरो पर नौकरी समायोजन के नाम पर सिक्योरिटी मनी की डिमांड के गंभीर आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर ईओ ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों से वार्ता करते हुए कंपनी से करीब डेढ़ माह का वेतन दिलाये जाने की मांग भी की।
बता दें, नगरपालिका परिषद् द्वारा 2024 में सफाई व्यवस्था के लिए एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के साथ एक साल का अनुबंध किया था, लेकिन इस बीच कंपनी द्वारा शुरू की कार्यप्रणाली व नकारात्मक सोच के चलते पालिका को नया टैंडर के माध्यम से इसमें जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. मयूर विहार दिल्ली के साथ पालिका अगले तीन साल के लिए अनुबंध कर रहा है। नई कंपनी आने से पूर्व एमआईटूसी ने पूर्व सूचना के बिना ही 11 जून से सफाई व्यवस्था के लिए निर्धारित कार्य बंद कर दिया। इसके बाद नगर पालिका के करीब 105 छोटे-बड़े वाहनों को हैंड ओवर नहीं किया गया, जिससे अचानक ही शहर में सफाई कार्य ठप हो जाने से गंदगी की समस्या पैदा हो गई। एमआईटूसी के साथ काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार होकर सड़क पर आ गए। सोमवार को अचानक ही एमआईटूसी के उक्त कर्मचारियों ने रुड़की रोड और भोपा रोड स्थित कंपनी के गैराज पर पहुंचकर हंगामा ही कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका के साथ काम शुरू कर रही नई कंपनी के अधिकारी समायोजन के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 30 से 50 हजार रुपए तक मांग कर रहे है। वहीं एमआईटूसी से करीब डेढ़ माह का वेतन दिलाने की मांग भी की। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से अजय, ललित, सुहैल, मोहित, लखन सिंह, अमित, अनिल, सनी, कपिल, अतुल, कुलदीप, राहुल, अजय, ललित, लोकेंद्र, जोनी, चमन, प्रवेश, प्रिंस, राजा, रामू, अनस, सोनू, धर्मेन्द्र, रविंद्र, जोगिंद्र, मोहित, राजेंद्र, नीरज, अंशुल, अंकित, संदीप, श्रवण, विक्रांत सिंह, कार्तिक, अनुज, मनीष, सुरजीत, मनजीत आदि कर्मचारी शामिल थे।
हंगामे की सूचना पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह पहले भोपा रोड और फिर रुड़की रोड गैराज पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उनको समझा कर मामला शांत कराया। साथ ही उन्होंने गैराज में एमआईटूसी के कब्जे में बंधक बनाए पालिका के कई बड़े वाहनों को भी रिलीज कराया तथा नई कंपनी को शहर में डलावघरों से कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिये। वहीं कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी रोजी रोटी पर संकट नहीं आने दिया जायेगा, बकाया वेतन दिलाने के साथ ही नई कंपनी में सम्मानजनक समायोजन होगा।

बॉक्स…

नई कंपनी ने गाजियाबाद से मंगाये वाहन, काम शुरू
मुजफ्फरनगर। जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा.लि. ने प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी ने बताया कि कंपनी ने गाजियाबाद से 3 डम्फर और 1 जेसीबी मंगा ली है। साथ ही पालिका ईओ ने आज दो डम्फर व एक जीसीबी उपलब्ध कराई है, जिसके बाद कंपनी टीम ने अस्पताल चौराहे के डलावघर को क्लीयर कराया है। यहां पर करीब 15-16 डम्फर कूड़ा उठाने के साथ रुड़की रोड पर दो डलावघरों को साफ कराया है। कंपनी कर्मियों का समायोजन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। चेयरपर्सन और ईओ की स्वीकृति पर काम किया जायेगा। कुछ लोग कंपनी को बदनाम करने के लिए फेक मैसेज चला रहे हैं, जिससे कर्मियों में आक्रोश उत्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal