चिकित्सालय में शुरू हुई कोरोना जांच, नहीं मिला कोई पॉजीटिव

Share :

मुजफ्फरनगर। देषभर में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने के साथ जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में इन्हीं हालातों के बीच कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ओपीडी में बिना मास्क वाले मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। हालांकि स्थानीय स्तर पर जांच के बाद अभी तक एक भी मरीज कोरोना पॉजीटिव नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग संभावना बढ़ने पर ब्लॉक स्तर पर भी कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाएगा।
बीते दो सप्ताह से महानगरों में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों के साथ यूपी के मेरठ में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इन्हीं आशंकाओं के बीच अब कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है, जिसको लेकर प्रदेशों में भी सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर जिले को संवेदनशील माना गया है। इसके बाद जनपद मुख्यालय पर कोरोना की जांच फिर से शुरू कराई गई है। ऐसे हालातों में अब चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों की ओपीडी में कोरोना जैसे लक्षण वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच एंटीजन किट से हो रही है। वहीं प्रतिदिन होने वाले आॅपरेशन से पहले मरीजों का कोरोना टेस्ट शुरू हो गया है। उधर, जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी से पूर्व होने वाली जांच में कोरोना की जांच भी शामिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई