कूड़ा उठाने के लिए पालिका खरीदेगी 28 नए मिनी टिपर वाहन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में चेयरपर्सन की ओर से जारी प्रयासों के बीच अब शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने के लिए आगे बड़ी है। कूड़ा डलावघरों के साथ वार्डों से निकलने वाले कूड़े को प्लांट तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन 28 नए मिनी टिपर वाहन खरीदने जा रही है।
नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विवादों के केन्द्र में रहे ऐसे मिली टिपर पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में खरीदे गए करीब 67 मिनी टिपर वाहन पूर्व में नगर क्षेत्र में दिल्ली की कंपनी की ओर से शुरू किए गए अभियान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में काफी सहायक साबित हुए हैं। बीते दिनों हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नए मिनी टिपर खरीदने के लिए सदन की स्वीकृति मिल गई है। अब इस योजना को फिर से धरातल पर लाने के लिए इस बार दिल्ली की जेएस एनवायरी सर्विस प्रा. लि. कम्पनी के साथ पालिका ने अनुबंध किया है। यह कम्पनी अगले 3 साल तक शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ डलावघरों से कूड़ा उठाने का कार्य भी करेंगी। इसके अलावा एमआरएफ सेंटर का भी इस कम्पनी द्वारा संचालन किया जाएगा। इसके बदले अब नगर पालिका प्रशासन इस कम्पनी पर प्रतिमाह करीब सवा करोड़ रुपए खर्च करेंगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस कम्पनी को टिपर वाहन, डम्फर एवं जेसीबी मशीन आदि तमाम उपकरण दिए जाएंगे। वहीं कुछ जरुरी वाहनों की कम्पनी द्वारा स्वयं व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका सफाई के लिए 28 मिनी टिपर वाहन और खरीदने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका कई करोड़ रुपए खर्च करेंगी।

इन्होंने कहा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि नए मिनी टिपर वाहन खरीदने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हरिद्वार की एक फर्म को मिनी टिपर वाहन खरीदने के लिए बीते दिनों आॅर्डर दिया हुआ है, जल्द ही उक्त वाहन पालिका में पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal