मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित प्लानिंग आॅफिसर कॉलोनी के निवासी मुजफ्फरनगर सीडीओ के ड्राइवर इन्द्रपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बीती रात्रि में अचानक हालत खराब होने पर उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी परीक्षण के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण समेत विकास भवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद में विकास भवन में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना भी की गई। सीडीओ के ड्राईवर रहे इन्द्रपाल अपने पीछे परिवार में पत्नी, पांच लड़की और एक लड़का छोड़ गए हैं, इनमें से दो लड़कियों की पूर्व में शादी हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






