मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक का हरिद्वार में लाल कोठी पर आज से तीन दिवसीय राष्टय शिविर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड के हजारों किसान प्रतिभाग करेंगे। शिविर में तमाम किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 6 माह की रणनीति तैयार किए जाने के साथ शिविर के अंतिम दिन 11 जून को किसान महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश की सरकारों से इन किसानों की समस्याओं के समय रहते समाधान की मांग भी की जाएगी।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में इस बार भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, यूपी अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, उत्तराखंड अध्यक्ष सालवेंद्र सिंह कलसी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, राजस्थान अध्यक्ष विजय मीणा, महाराष्ट्र से विपिन देसाई सहित कई बड़े किसान नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिविर में मुख्य रूप से किसानों को उचित लाभकारी मूल्य, देश में फल-फूल रहे नकली खाद, बीज व दवाई का व्यवसाय, किसानों को सस्ता कर्ज एवं सुविधाएं, किसानों की फसलों के समय कृषि आयात पर प्रतिबंध सहित कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






