मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री कपिल देव ने कंपनी बाग में पीपल के साथ विभिन्न प्रजातियों के छायादार व औषधीय पौधों तथा डीएम उमेश मिश्रा ने बरगद पौधे के साथ-साथ अन्य प्रजातियों के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान वनाधिकारी कन्हैया लाल, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह समेत स्वयंसेवी संस्थाओं ने गुलमोहर, नीम, पापड़ी एवं अमरूद आदि के पौधों को लगाकर वृक्षारोपण किया।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों व लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और समाजहित में सतत समर्पित रहा है। उनका जन्म दिवस विश्व पर्यावरण दिवस पर पड़ना अत्यंत शुभ संयोग है। आज हम सब वृक्षारोपण कर न केवल पर्यावरण रक्षा का संकल्प ले रहे हैं, बल्कि योगी जी के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को भी साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कपड़े के बैगों का वितरण करते हुए अपील की गई कि प्लास्टिक थैली का प्रयोग ना करें केवल कपड़ा अथवा जूट के थैले का प्रयोग करें। पॉलिथीन बैग्स, बोतल, प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच आदि का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जब पर्यावरण संरक्षण होगा तभी तो हमारा जीवन भी सुखमयी होगा। उन्होंने ईओ पालिका को निर्देश दिए कि कंपनी बाग में बंद पड़े फव्वारे को ठीक कराकर फव्वारे को चालू किया जाए तथा कंपनी गार्डन को और बेहतरीन कार्य कर सुंदर बनाया जाए। इस दौरान सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेंगे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






