खाद एवं कीटनाशक इकाई पर ताबड़तोड़ निरीक्षण, हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्पादित उर्वरक एवं कीटनाशक के साथ वितरण की सतत निगरानी और पेस्टीसाइड्स की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को तहसील सदर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कृषि विभाग कह टीम द्वारा 3 उर्वरक और 2 नमूने कीटनाशक के लिए। इसके साथ भगवती फटीर्केम को नोटिस देते हुए दो कीटनाशक इकाईयों में युवान पेस्टीसाइड व कामधेनु पेस्टीसाइड जौली रोड को नोटिस दिया गया और युवान पेस्टीसाइड के एक उत्पाद की बिक्री पर टीम ने तत्काल रोक लगा दी गई। फैक्ट्री में संबंधित के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के अलावा देवेंद्र कुमार, राहुल चौधरी उर्वरक सहायक मौजूद रहे।
बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम को जौली रोड स्थित शकुम्बरी फर्टिलाइजर पर स्टॉक नहीं मिला, इसके साथ जानसठ रोड स्थित राम पोटाश से एक नमूना, श्रीराम बायोटेक एवं सपन फर्टिलाइजर में निर्माण बंद मिला। युवान पेस्टीसाइड जट मुझेड़ा को नोटिस दिया गया, वहीं भगवती फटीर्केम को नोटिस देते हुए एक नमूना लिया गया। टीम ने कामधेनु पेस्टीसाइड जौली रोड नोटिस और सरल फर्टिलाइजर से एक नमूना लिया। कृषि विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में भविष्य में अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal