मुख्यमंत्री योगी के समक्ष पेश होगा शुकतीर्थ में प्रोजेक्ट मोती झील

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार मोती झील, जिसकी क्षेत्र में पर्दाफाश झील के रूप में अपनी अलग पहचान रही है, उसकी कुछ सिरफिरों के चलते सुसाइड प्वाइंट के रूप में आम लोगों द्वारा अपनी एक नकारात्मक पहचान बन गई है। अब , लेकिन मोती झील के दिन बहुरने प्रारंभ हो गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पहले चरण में सफाई के बाद अब दूसरे चरण में निर्माण कार्यों को लेकर निरीक्षण व मंथन का दौर जारी है। इसके साथ ही ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक व रहस्यमयी पहलुओं को लेकर खोजबीन शुरू है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 11 मई को शुकतीर्थ आगमन पर उनके समक्ष इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करने के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहर मोती झील के सौन्दर्यकरण के लिए शुरू प्रयासों के बीच डीएम उमेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मोती झील का अधिकारियों द्वारा पुन: निरीक्षण किया गया। बुधवार को पालिका और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए मोती झील से जुड़े कार्यों को लेकर निर्देश दिये। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका के स्तर से मोती झील प्रोजेक्ट में योगदान किया जा रहा है, यहां पर स्वास्थ्य और निर्माण विभाग की टीमों को लेकर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। यहां पालिका को प्रमुख रूप से सड़क से झील तक पहुंचने के लिए मार्ग तैयार करने के साथ ही अन्य कार्य भी कराए जाने हैं। नगरपालिका द्वारा सरकारी भूमि का चिन्हीकरण भी शुरू हो गया है। चिन्हीकरण के दौरान भूमि पर पिलर गाड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे आगे की विकास योजना सुचारु ढंग से अमल में लाई जा सके। बुधवार को मोती झील के निरीक्षण में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित सौन्दर्यकरण कार्यों को लेकर गहन विचार मंथन किया। उन्होंने बताया कि यहां पर सिंचाई विभाग को झील के संरक्षण के लिए उसके चारों ओर राजस्व विभाग से भूमि का चिन्हीकरण कराते हुए तीन फुट ऊंचा बांध बनाने के लिए कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही नगर पालिका के स्तर से यहां पर सड़क निर्माण और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। यह झील आगामी दिनों में लोगों के लिए एक भव्य पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित की जायेगी। उन्हीं कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। उनके साथ एसडीएम सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नगरपालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal