मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन की कई टीमों ने शनिवार को जनपद में छापेमारी करते हुए करीब 140 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इनमें से अधिकांश लोगों ने मीटर से पहले केबिल में कट लगाया था। वहीं कुछ लोगों ने मीटर में छेड़छाड़ की हुई थी। इसके साथ कुछ लोग द्वारा कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बिजली चोरी पकड़ने को कई टीमों का गठन किया। इसमें एक्सईएन, एसडीओ, जेई व लाइनमैन आदि कर्मी शामिल रहे। शहरी क्षेत्र में विभागीय टीमों द्वारा मौ. खालापार, किदवईनगर, रामपुरी, जनकपुरी, लद्दावाला, सुजडू, अलमासपुर, नई मंडी, कच्ची सड़क, मिमलाना रोड आदि स्थानों पर छापेमारी करते हुए करीब 40 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकडी है। इसके साथ ही अन्य टीमों ने पुरकाजी, छपार, शाहपुर, बपरा, जानसठ, चरथावल आदि क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए करीब 100 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि गांव खोजा नंगला में मनव्वर को सीधे विद्युत चोरी करते पाया गया। इसके अतिरिक्त तीन और व्यक्तियों को जो अपने कनेक्शन के मीटर में घंट डिवाइस लगाकर विद्युत चोरी करते मिले, इसमें महफूज, अरशद, मकरीनन आदि शामिल हैं। इन लोगों द्वारा बड़ी बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

e-paper 16/06/2026 Muzaffarnagar
Author: Friends Reporter Team Post Views: 23






