कोरोना की दस्तक के बीच जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के बाद अब मेरठ में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद मुजफ्फरनगर जनपद अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। शनिवार को इस कड़ी में जिला अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट की क्षमता और क्रियान्वयन देखने के लिए मॉक ड्रिल की। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने दोनों जिला अस्पताल के आॅक्सीजन प्लांट चैक करने के साथ चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए।
दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच में पड़ोसी जनपद मेरठ में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद मुजफ्फरनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को इन्हीं आशंकाओं के बीच जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने अधीनस्थों के साथ जिला चिकित्सालय और जिला महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट यूनिट पर मॉक ड्रिल की। इस मॉक ड्रील के दौरान इमरजेंसी में स्टाफ की मौजूदगी और वार्डों में होने वाली आक्सीजन की आपूर्ति को भी परखा। सीएमओ द्वारा आक्सीजन प्लांट क्रियाशील मिलने पर संतुष्टि जताते हुए सुरक्षा कारणों से जिला चिकित्सालय में एमरजेंसी व्यवस्थाओं को लेकर उक्त आॅक्सीजन प्लांट में तैनात रहे कर्मचारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आॅक्सीजन प्लांट को लेकर हर समय तैयार रहने के निर्देश प्लांट इंचार्ज को दिए गए। दूसरी ओर खतौली एवं बुढ़ाना तहसीलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ जरुरी औषधियों के साथ मरीजों को दी जाने वाली प्राथमिकी को परखा।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि देशभर में कोरोना की दस्तक के चलते शनिवार को सुरक्षा कारणों के चलते अस्पताल में स्थापित आॅक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाएं जांचने के लिए मॉक ड्रिल हुई, इसमें आॅक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं और क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में आॅक्सीजन प्लांट क्रियाशील रूप से संचालित मिला। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी शासन से कोई गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन अपने स्तर पर जनपद को आपात स्थित में स्वास्थ्य सेवाओं में इस बीच निपटने के लिए पूरी तरह से मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई