जीएसटी अधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने किया मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित किए जाने की खातिर बुधवार को जीएसटी कार्यालय राज्य कर विभाग में बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभाग की ओर से ज्वॉइंट कमिश्नर कार्यपालक सांत्वना गौतम समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने जनपद में जीएसटी विभाग की ओर से आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान की बात की।
बैठक में अधिवक्ताओं ने इस दौरान मुख्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान बनाने, जीएसटी पोर्टल की तकनीकी समस्या समाधान हेतु मुजफ्फरनगर सेंटर पर तकनीकी सहायता टीम का गठन करने, नियमित समय पर बार व बेंच के बीच में बैठक आयोजित करने, रिफंड प्रक्रिया को तेजी से लागू करने, धारा- 61 के संबंध में सुनवाई कराने, जनपद में जीएसटी इकाई द्वारा छोटे व्यापारियों के यहां पर छापे मारे जाने का विरोध किया गया। बैठक में जीएसटी कार्यालय का निर्माण शामली बाईपास पर प्रस्तावित होने की स्थिति में नव निर्मित जीएसटी कार्यालय में वहां अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की गइ। बैठक में अध्यक्ष शलभ कौशिक, महासचिव असगर मेंहदी, आरके शर्मा, रोहताश कर्णवाल, मुकेश ढींगरा, रवि शंकर अग्रवाल, अभिलाष कुमार, अंकुर मैनी, प्रवीण कुमार, नमन मित्तल, दीपक शर्मा, शहजाद आलम, कृष्ण कुमार, नीरज पाल, मनीष कुमार, विकास वत्स, नीतिश गुप्ता, जसवीर सिंह, सुधीर तायल, बृजमोहन, मौ. तसलीम, हरीश अरोड़ा, अभिनव त्यागी, नवीन गोयल, जावेद सिद्दीकी, अमित कुमार, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई