जीएसटी विभाग ने एमएसक्यू स्टील पर की छापेमारी

Share :

कागजातों के मिलान में मिली बड़ी गड़बड़ी, जांच हुई शुरू
जांच पड़ताल के बाद लगेगा फैक्ट्री पर आर्थिक जुर्माना
मुजफ्फरनगर। जनपद में जीएसटी विभाग की जारी छापेमारी के बीच सिखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धन्धेडा स्थित एमएसक्यू स्टील प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस बीच टीम को वहां अलग-अलग स्थानों के ई-वे बिलों पर जारी वाहन इकाई में अनलोड होते मिले। फैक्ट्री में फर्जी बिलों के आधार पर इधर से उधर दौड़ती ऐसी तमाम गाड़ियों को जीएसटी विभाग की टीम ने थाने में खड़ा कराने के साथ ही प्रथम दृष्टया उक्त इकाई में 279.38 लाख रुपये का माल अपनी निगरानी में जब्त कराते हुए उसकी खरीद और बिक्री पर रोक अगले आदेश तक रोक लगा दी। लगातार दो दिनों तक जारी छापेमारी से जिले के अन्य कारोबारियों में हड़कंप सा मचा रहा।
बीते मंगलवार स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देशन पर उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ल के नेतृत्व में राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने जिले के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धंधेड़ा में संचालित एमएसक्यू स्टील प्राइवेट फर्म में पहुंची, जो मुख्य रूप से इंगट निर्माण आदि का कार्य कर रही है। विभागीय टीम ने यहां जांच के दौरान फैक्ट्री से दो वाहन अनलोड़ होते मिले, जिसमें एक वाहन का ई-वे बिल पूणे बिहार से देहरादून के लिए काटा गया था, जबकि उक्त माल एमएसक्यू फर्म पर उतारा गया था। इसके अलावा दूसरे वाहन का ई-वे बिल अंबाला पंजाब से नेपाल के लिए जारी किया गया और वह माल भी फैक्ट्री में उतारा गया। बिलों में गड़बड़ियों के आधार पर दोनों वाहनों को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने सिखेड़ा थाने में जब्त करते हुए खड़े कराए गए। इसके बाद फर्म की विस्तृत जांच किए जाने पर विभागीय अधिकारियों को इसके माल और दस्तावेजों में भी भारी गड़बड़ी सामने आयी। टीम को इसके ंअतिरिक्त माल के भौतिक सत्यापन पर एमएस इंगट घोषणा से अधिक और सिलिको मैगनीज एवं स्पंज आयरन घोषण से कम पाया गया। विभागीय टीम ने पायी गई विसंगतियों के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन पर व्यापार स्थल पर रुपए 279.38 लाख रुपए का माल अधिग्रहित किया गया। ज्वाइंट कमिश्रर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में पायी गई विसंगतियों के आधार पर व्यापार स्थल पर 279.30 लाख रुपये के माल को जब्त करने के साथ थाना सिखेड़ा के थाना प्रभारी के सुपुर्द करने के साथ इसकी खरीद और बिक्री को रोकी गई है। उन्होंने बताया कि कागजात की जांच पूरी होने के बाद ही फर्म पर जुर्माना तय होगा। फैक्ट्री में की गई जांच के दौरान टीम में मुख्य रूप से मनोज शुक्ल उपायुक्त जीएसटी के अलावा मनोज कुमार मिश्र उपायुक्त, योगेंद्र प्रसाद सिंह सहायक उपायुक्त, मधुसूदन सिंह नितिन कुमार वाजपेयी सहायक उपायुक्त, अनिल कुमार एवं राजेन्द्र शर्मा और विपिन कुमार राज्य कर अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई