कंपनी कर्मियों की हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था ठप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन के साथ में काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के कर्मियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। वेतन न मिलने पर पहले बड़े वाहनों के लगे ब्रेक के बाद अब कर्मियों ने घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम भी बंद कर दिया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गाड़ियां निकाले जाने का कंपनी ने दावा किया है। आरोप है कि कंपनी को पालिका से भुगतान न मिलने के कारण वेतन समस्या के चलते काम प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कंपनी की हड़ताल के कारण पालिका द्वारा अपनी टीम उतारकर सफाई कराई जा रही है।
नगरपालिका क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की पवित्र मंशा के साथ चेयरपर्सन का कार्यभार संभालने वाली मीनाक्षी स्वरूप को दिल्ली की कंपनी के साथ करार करना गलत साबित हो रहा है। पूर्व में कई बार फजीहत झेलती रही पालिका को बीते 17 मई से फिर कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के चालकों की हड़ताल का दंश झेलना पड़ रहा है। कर्मचारी वेतन नहीं दिये जाने के साथ ही अन्य देयों को लेकर परेशान हैं और काम बंद कर हड़ताल पर चले गये हैं। इससे पालिका प्रशासन के सामने कई समस्याएं पैदा होने लगी है। ऐसे में कूड़ा डलावघरों पर जहां कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है, वहीं वार्डों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों के घरों में भी कूड़ा करकट एकत्र हो जाने से परेशानी हो रही है।
एमआईटूसी के प्रोजेक्ट हैड ओम प्रकाश दूबे ने बताया कि पालिका द्वारा कंपनी को अनुबंध के अनुसार मासिक भुगतान 92 लाख रुपये न दिए जाने से वित्तीय संकट गहराने से कर्मचारियों का वेतन रूका है। पालिका ने मार्च से कंपनी को भुगतान नहीं किया है, कंपनी ने अपने संसाधनों से कर्मियों को वेतन देने के साथ ही पालिका में मासिक यूजर चार्ज के रूप में 28 लाख रुपये जमा कराये हैं। सेकेन्ड्री जोन के वाहन चालकों को अपै्रल माह का वेतन दिया जा चुका है। वो काम पर लौट आए हैं। प्राइमरी जोन में कूड़ा कलेक्शन कर्मियों का वेतन अभी नहीं दिया गया है, इसके बावजूद द्वारा कंपनी लगातार गाड़ियों को निकलवाया जा रहा है।

इन्होंने कहा-
पालिका चीफ योगेश कुमार गोलियान ने बताया कि कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के कर्मियों की हड़ताल के कारण पालिका स्तर से 3 दिनों तक अपनी टीम और वाहन लगाकर कूड़ा डलावघरों से कूड़ा उठवाया गया है। अब कंपनी की टीम काम कर रही है, वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी कर्मियों ने बंद कर दिया है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों ने बड़े और छोटे वाहनों को रोक दिया था, जिन्हें वार्ता के बाद सेकेन्ड्री जोन में चलाया गया है, अभी घर-घर से कलेक्शन के लिए कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। लगातार वार्ता की जा रही है। पालिका से कुछ भुगतान कराने पर सहमति बनी है। कर्मियों से काम पर लौटने के लिए कहा है, लेकिन मंगलवार सुबह तक भी कर्मचारी हड़ताल पर कायम थे। इसके लिए कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal