संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने दी सीएमओ को हड़ताल की चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने संगठन की ओर से मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को सौंपे स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन में लंबित समस्याओं के निदान कराने की मांग की।
मंगलवार को संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व जो आंदोलन किया था और जो मांगें शासन स्तर पर मान ली गई थी, उन्हें लेकर पूर्व में हुए लिखित समझौते के बाद अधिकारियों ने धरने को समाप्त कराया, लेकिन आज 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी वे मांगें पूरी नहीं की गई। इस ज्ञापन में सात सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांग महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, लॉयल्टी बोनस एवं म्यूचुअल ट्रांसफर आदि हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि मांग पत्र में नियमितिकरण संबंधित कोई मांग नहीं रखी गई है। वर्तमान में महंगाई को देखते हुए सभी मांगें जायज हैं। आशा संगिनी निर्मला देवी ने कहा कि सरकार हर काम की जिम्मेदारी आशाओं को दे तो देती है, लेकिन अभी आशाओं के लिए न्यूनतम मानदेय तय नहीं किया गया। महिला चिकित्सालय से डॉ. सुदेश वर्मा ने बताया कि म्यूचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाये जाने के बाद से जो महिलाएं घर से दूर रहकर काम कर रही हैं, उन्हें बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को नौकरी के साथ घर और बच्चों की जिम्मेदारी देखनी होती है। उसे देखते हुए म्यूचुअल ट्रांसफर पर रोक लगाना महिला कर्मियों के साथ में अन्याय है। इस दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर ने बताया कि हर वर्ष 5 प्रतिशत की दर से मानदेय वृद्धि की जाती है, जबकि महंगाई को देखते हुए प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की मानदेय वृद्धि जरुरी है। इस दौरान मुख्य रूप से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती ने भी विचार व्यक्त किए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन, डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. सुदेश वर्मा, डॉ. फैसल परवेज, निर्मला देवी, तुलसी, स्वाति, रेखा, रचना, डॉ. आरती, डाइटिशियन नेहा त्यागी, स्टाफ नर्स रेनू रानी, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, मोहित कुमार एवं फार्मासिस्ट सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal