एमजी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दिशा निदेर्शों के अधीन 28 घंटे के भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें पूरे सप्ताह बच्चों को भारतवर्ष में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं का ज्ञान कराने के साथ ही नृत्य, कला और संगीत से जुड़ी भिन्न-भिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जायेगा।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई से प्राप्त दिशा निदेर्शों के अन्तर्गत शनिवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2025 का विधिवत शुभारंभ कराया। इस समर कैंप में करीब 100 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई ने अपने संबद्ध विद्यालयों में एक देशव्यापी अभियान के अन्तर्गत भारतीय समर भाषा कैंप-2025 का आयोजन शुरू कराया है। इसी के अन्तर्गत आज विद्यालय प्रांगण में इस विशेष समर कैंप का शुभारंभ हुआ। सीबीएसई के इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को एक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के बहुभाषावाद और सांस्कृतिक समझ पर आधारित किया गया है। भारतीय भाषा समर कैंप में संचालित एक्टिविटीज में इंट्रोडक्शन, वोकेबुलरी बिल्डिंग, प्रैक्टिकल कंवर्सेशन, कल्चरल लर्निंग और कांफिडेंस बूस्ट सेशंस शामिल होंगे। बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भाषा आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए भारत की भाषाई विविधता के संरक्षण का प्रयास है।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप के प्रथम दिन पंजाब राज्य की भाषा गुरमुखी के बारे में बच्चों को जानकारी देने के साथ ही उसको सिखाया गया और भाषा के साथ ही पंजाब की संस्कृति, सभ्यता, धार्मिक और सामाजिक परम्परा के साथ साथ वहां के प्रमुख त्यौहारों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को गुरमुखी लेखन का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनको इस भाषा का अक्षर ज्ञान कराया गया। बताया कि यह कैंप सीबीएसई के निदेर्शों के अनुसार 28 घंटे की समयावधि में आयोजित किया जायेगा। कैंप के अंतिम दिन इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और भाषा आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई