बनी बात, किसान मजदूर संगठन का धरना 9 वें दिन समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन व लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ सरकारी मशीनरी द्वारा किसानों की उपेक्षा से आहत भारतीय किसान संगठन का बीते 15 मई से डीएम कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर हुई दूसरे दौर की वार्ता में सहमति बन जाने पर समाप्त हो गया। इस बीच भाकियू टिकैत के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंचकर न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े इस आंदोलन को समर्थन दिया अपितु किसानों की आवाज को संयुक्त रूप से उठाने की जरुरत पर भी बल दिया। बाद में उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ठा. पूरण सिंह को अधिकारियों के साथ मिलकर, जूस पिलवाकर, आंदोलन को विराम दिलाने का काम किया।
भारतीय किसान संगठन द्वारा जनपद में बढ़ते भ्रष्टाचार के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 मई को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना शुरू किया था। किसानों की ओर से लगातार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही भरा कदम नहीं उठाने के बाद बीते 22 मई को यहां पर संगठन ने महापंचायत की और इसमें कई जनपदों से बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। इसी दिन अधिकारियों की उपेक्षा से आहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनौवल को ठुकराकर कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया और स्वयं भूख हड़ताल पर बैठ गये थे। शनिवार को भी संगठन का धरना जारी रहा। इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की वार्ता में अधिकांश मांगों को मान लिया गया। इस बीच धरने पर अधिकारियों को आमंत्रित किए जाने की बात चल ही रही थी, तभी आंदोलन को समर्थन व्यक्त करने के लिए भाकियू टिकैत के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने किसान मजदूर संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह की भूख हड़ताल को किसानों के लिए संघर्ष बताते हुए जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर आंदोलनों का केन्द्र है, जिसमें आंदोलन का महत्व होता है। ऐसे में किसानों की आवाज उठाने के लिए संयुक्त रूप से आंदोलन की जरुरत है। उन्होंने ऐलान किया कि ठा. पूरण सिंह के आंदोलन के लिए भाकियू का प्रत्येक कार्यकर्ता यहां जुट जायेगा। इसी बीच किसानों के बीच धरने पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ पहुंचे और संगठन के अध्यक्ष पूरण सिंह को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी उठाई मांगों व समस्याओं को लेकर गंभीर है। उनके मांग पत्र पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चकबंदी, बिजली व अन्य विभागों में जो समस्याएं हैं, उसको लेकर डीएम स्तर से कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद सहमति बनी और राकेश टिकैत ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह के साथ मिल कर भूख हड़ताल पर बैठे संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह को जूस पिलाते हुए इस आंदोलन समाप्त करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal