ओपन जिम मामले में क्लीन चिट, नहीं बरती गई वित्तीय अनियमितता

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वार्ड 21 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में बिना कार्य के भुगतान होने के प्रकरण में जांच में क्लीन चिट दे दी गई है। इस मामले में कोई वित्तीय अनियमितता नहीं होने का जांच समिति ने दावा करते हुए ईओ को रिपोर्ट भेजी है, इसमें केवल कार्य स्थल बदलने की बात कही है। रिपोर्ट पर ईओ ने वार्ड 39 से जिम उपकरणों को उखड़वा कर वार्ड 21 में लगाने के आदेश देने के साथ ही जेई और ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए बिना अनुमति कार्य स्थल बदलने पर जवाब मांगा है।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नवविस्तारण क्षेत्रों के विकास के लिए पालिका निर्माण विभाग ने मार्च 2024 में 18 कार्य कराने के लिए टैंडर निकाले थे, इसमें 5 स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किये जाने थे, इनमें शहर के वार्ड 21 के तहत दक्षिणी रामपुरी में ओपन जिम लगवाना तय हुआ था। एक ओपन जिम के लिए निर्माण विभाग ने 6 लाख 79 हजार 810 रुपए का व्ययानुमान बनाया था। 7 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में न्यूनतम दर देने वाली खालसा एक्सपोर्ट प्रा.लि. मेरठ के नाम टैण्डर स्वीकृत किया गया।
इस प्रकरण में एक सभासद ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड 21 में कोई ओपन जिम स्थापित नहीं कराया और बिना कार्य कराए निर्माण विभाग की संस्तुति पर ठेकेदार फर्म को 6 लाख 65 हजार 886 रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर निर्माण विभाग ने गुपचुप तरीके से दक्षिणी रामपुरी में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मिट्टी भराव कराते हुए ओपन जिम लगाने के लिए रातों रात कंक्रीट फाउंडेशन बना दिये थे। खुलासा हुआ तो जेई कपिल कुमार ने बताया कि वार्ड 21 में जगह न मिलने के कारण सभासद रजत धीमान की सहमति से ओपन जिम वार्ड 39 में फ्रेंड्स कॉलोनी के पार्क में स्थानांतरित करते हुए लगाया गया, इसमें कोई वित्तीय अनिमितता नहीं हुई, पर इसके लिए बोर्ड या पालिका ईओ एवं चेयरमैन से किसी भी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी।
प्रकरण सामने आने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण राजीव सोनकर से बुधवार को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ईओ ने खुद भी दोनों स्थलों का निरीक्षण करते हुए जांच की।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जांच समिति ने अपनी आख्या उपलब्ध कराई है, जिसमें बताया कि वार्ड 21 में प्रस्तावित ओपन जिम कार्य को निकटतम वार्ड 39 में करीब 150 मीटर दूरी पर स्थापित कराया है, जिससे दोनों वार्डों की जनता लाभान्वित हो रही है। ओपन जिम का निर्माण होने के बाद ही ठेकेदार फर्म को भुगतान किया गया है, इसमें कोई वित्तीय अनियमितता नहीं की गयी है। उन्होंने बताया कि समिति की रिपोर्ट के बाद वार्ड 39 में लगाये जिम के सभी उपकरणों को उखड़वाकर वार्ड 21 में तय स्थल पर लगवाने के निर्देश जेई निर्माण कपिल कुमार को दे दिये गये हैं। दो दिन में यह कार्य पूर्ण कराना है और इसके लिए होने वाले व्यय का वहन सम्बंधित ठेकेदार फर्म को ही उठाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई