स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के चेयरमैन और नगर निगम के मेयर के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी इसमें प्रतिभाग करते हुए शहरों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए विश्ोष कार्यों पर चर्चा की और प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां उन्होंने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात करते हुए शहरी विकास के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।


लखनऊ के क्षेत्रीय पर्यावरण एवं अध्यक्षता केंद्र विश्वविद्यालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के निकाय चेयरमैन और निगम मेयर के लिए संपन्न दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय निकायों और कर्मियों को मिशन के उद्देश्यों से जोड़ना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, स्वच्छता तकनीकों, तथा समुदाय आधारित भागीदारी के बारे में उपयोगी जानकारियां साझा की। साथ ही, प्रतिभागियों को व्यवहार में बदलाव लाने और हर नागरिक को अभियान से जोड़ने के लिए आवश्यक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरमैनों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सफाई कर्मी व जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह आयोजन स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास रहा और सभी को स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
लखनऊ में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। यहां पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से भी भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके अवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहरी विकास, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी मिशन और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरपर्सन ने बताया कि नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन से शहर विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से उनके कार्यालय में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal