डीएस पब्लिक स्कूल के होनहारों ने सीबीएसई में लहराया परचम

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हर बार की तरह इस बार भी घोषित परिणामों में डीएस पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठता साबित की। इस बीच स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
डीएस पब्लिक स्कूल के आज घोषित परिणामों के बारे में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करके परफेक्ट हंड्रेड का रिकॉर्ड अपने नाम किया। घोषित परीक्षा परिणामों में छात्र वंश आर्य ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। वहीं मेधावी छात्रा खुशी ने फिजिकल एजुकेशन में शत प्रतिशत अंक, आयुष पाल ने पेंटिंग तथा आनंद राज आनंद ने फिजिकल एजुकेशन में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के होनहार छात्र वंश आर्य ने हिंदी में 98 एवं फिजिकल एजुकेशन में 97 अंक प्राप्त किए। वहीं विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रेरणा ने पेंटिंग में 100 में से 97, इंग्लिश में 94 तथा हिंदी में 93 अंकों के साथ कुल 91.6% अंक प्राप्त किए। खुशी ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100, अंग्र्रेजी में 95 तथा गणित में 91 अंक प्राप्त करके कुल 90.2% अंक प्राप्त किये। इनके अतिरिक्त अवंतिका ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 93, अंग्रेजी में 91, अर्जुन कुमार ने फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 98, जहीन फातिमा ने पेंटिंग में 100 में से 95 अंक प्राप्त किए। छात्रा महविश रानी ने पेंटिंग में 100 में से 91 एवं अंग्रेजी में 90 अंक व विधांशी चौधरी ने पेंटिंग में 100 में से 95 अंक एवं अक्षतराज सिंह ने अंग्रेजी में 100 में से 90 अंक प्राप्त करके अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी मेधावियों को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस बीच विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों के आशीर्वाद के साथ-साथ कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया। स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों ने बताया कि वह सभी अपने-अपने विषय में उच्च अध्ययन करके भविष्य में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal